આ વેબસાઇટ પર મુક્વામા આવતી તમામ બાબતો તદ્દન ફ્રી છે-જય ભોજકBlogger Tips and Tricks
"The best thing a child can do with a toy is break it !" - Jay BhojakBlogger Tips and Tricks
Education is now going to hell by some rules so please contribute and Save Education Reformes.Blogger Tips and Tricks

Monday, April 28, 2014

क्या ली चिंग यन 256 साल तक जीवित रहा था?

क्या ली चिंग यन 256 साल तक जीवित रहा था? 

 

 

“दीर्घायु का राज़ – शांत हृदय रखो, कछुए की तरह बैठो, कबुतर की तरह चलो और कुत्ते की तरह नींद लो.” यह शब्द हैं ली चिंग यन के. ली चिंग यन अपने आप में एक किवंदिती है और एक रहस्य भी. कुछ लोग इस व्यक्ति को दुनिया में सबसे अधिक समयकाल तक जीवित रहने वाले व्यक्ति के रूप में देखते हैं.

ली चिंग यन ने अपने जीवनकाल में 23 पत्नियों का अंतिम संस्कार किया था और 180 संतानों को जन्म दिया था. उसने कितने सावन देखे? 6 मई 1933 को जब उसकी मृत्यु हुई तब तक उसने 256 साल का जीवन जी लिया था. हालाँकि इस बात का योग्य प्रमाण उपलब्ध नहीं है.

लि चिंग यन का जन्म चीन के शेज़ियाँ प्रांत में हुआ था और यहीं उसने अपना जीवनकाल व्यतीत भी किया. लि चिंग प्राकृतिक चिकित्सक था और जड़ी बुटियों के द्वारा लोगों का इलाज करता था. इसके अलावा वह मार्शल आर्ट का विशेषज्ञ भी था. उसका दावा था कि उसका जन्म 1734 में हुआ था. इस लिहाज से देखें तो उसने 199 वर्ष की आयु प्राप्त की थी.

लेकिन 1933 में न्यूयार्क टाइम्स और टाइम पत्रिका में एक चीनी इतिहासशाष्त्री वु चंग ज़ी का साक्षात्कार प्रकाशित हुआ था. इस साक्षात्कार में वु चंग ज़ी ने 1930 में की गई अपनी शोध का उल्लेख किया. उन्होनें एक अति प्राचीन दस्तावेज खोजा था जिसमें 1827 में चीन की राजाशाही सरकार के द्वारा ली चिंग यन को 150वें जन्मदिवस की बधाई दी गई थी. इस शोध को प्रमाण माना जाए तो यह सिद्ध होता है कि ली चिंग यन अपना जन्मदिवस भूल चुका था और उसका जन्म उसके दावे से कहीं पहले हो चुका था. और जब उसकी मृत्यु हुई तब उसकी उम्र 256 वर्ष की थी.

लेकिन क्या कोई व्यक्ति इतने साल तक जीवित रह सकता है?

भारत और चीन के प्राचीन ग्रंथों में प्राचीन काल में लोगो के द्वारा सदियों का आयुष्य भोगने के अनेकों उल्लेख मिलते हैं. अनेकों जैन तीर्थंकरों के द्वारा लम्बे काल तक जीवित रहने का उल्लेख जैन ग्रंथों में मौजूद है. चीन में भी एक मिथक है कि चेन जन नामक व्यक्ति 443 साल तक जीवित रहा था. हालाँकि आज के जमाने में इस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. और चिकित्सा जगत की दृष्टि से देखें तो फिलहाल यह असम्भव भी लगता है.

प्रामाणिक दीर्घायु: यदि प्रामाणिक दृष्टिकोण से देखें तो जेन लुईस कालमेंट नामक एक फ्रेंच महिला ने सबसे लम्बा जीवन पाया था. 1997 में जब उनकी मृत्यु हुई तब उनकी उम्र 122 साल और 167 दिन थी.

लेकिन यह आयु ली चिंग यन के जीवन से आधी ही है. ली चिंग यन ने अपना जीवन काल उस दौर में व्यतीत किया था जब उम्र और जन्म से संबंधित दस्तावेजों को अधिक महत्व नहीं दिया जाता था. इसलिए ली चिंग यन के जीवनकाल से संबंधित प्रमाण पुख्ता नहीं है और काफी कुछ पुराने मिथकों पर भी निर्भर है.

256 वर्षों का जीवन पाया हो या ना हो, लेकिन ली चिंग यन काफी लम्बे समय तक जीवित रहा था और हमेशा युवा लगता था.

No comments: